SHG accounting और MIS सॉफ्टवेयर हिंदी में: सखी MIS
बचत, आंतरिक ऋण, बैठक और पंचसूत्र, सब एक ऐप में और पूरा हिंदी में। SHG से VO और CLF तक अपने आप जुड़ने वाली रिपोर्ट। ₹300 प्रति माह या ₹3,000 प्रति वर्ष (festival offer 15 Nov तक; regular ₹500/₹5,000), 7 दिन का फ्री ट्रायल।
समूह के लिए क्या-क्या मिलता है
बचत और ऋण का हिसाब
नियमित बचत, आंतरिक ऋण, ब्याज और किस्त की वसूली, अपने आप जुड़ने वाला हिसाब। रजिस्टर में हाथ से जोड़ने की ज़रूरत नहीं।
सदस्य की डिजिटल पासबुक
हर सदस्य की अपनी पासबुक, जो कभी फटती या खोती नहीं।
बैठक और कार्यवृत्त
उपस्थिति, कार्यवृत्त, और हर बैठक के साथ फोटो/PDF जोड़ने का विकल्प, जो देखने वाले मोड में भी दिखता है।
पंचसूत्र स्कोर
नियमित बैठक, नियमित बचत, नियमित आंतरिक ऋण, समय पर वापसी और सही हिसाब-किताब, इनका A–D ग्रेड असली डेटा से बनता है।
SHG → VO → CLF
हर SHG की रिपोर्ट अपने आप VO और फिर CLF तक पहुंचती है, दोबारा एंट्री नहीं।
सदस्यों के लिए पारदर्शिता
सदस्य फोन नंबर और आधार के अंतिम 4 अंकों से केवल देखने वाला लॉगिन कर सकती हैं।
समूह का व्यवसाय
SHG का छोटा उद्यम: GST बिल, माल का स्टॉक, उधार की वसूली, UPI QR और सदस्यों/ग्राहकों को WhatsApp संदेश।
ऊपर के कार्यालयों के लिए निगरानी
ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर सुरक्षित देखने-भर की निगरानी। देखने वाला कुछ बदल नहीं सकता।
किसके लिए
SHG की सचिव और कोषाध्यक्ष, VO और CLF के पदाधिकारी, NGO और प्रमोटिंग संस्थाएं जो कई SHG संभालती हैं, और वे SHG जो अपना छोटा कारोबार चलाते हैं।
कीमत
₹300/माह · ₹3,000/वर्ष (festival offer 15 Nov तक; regular ₹500/₹5,000)
पहले 7 दिन फ्री में आज़माएं। भुगतान से पहले रिफंड नीति और शर्तें पढ़ लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सखी MIS क्या है?
सखी MIS स्वयं सहायता समूह (SHG), ग्राम संगठन (VO) और क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के लिए हिंदी सॉफ्टवेयर है। इसमें बचत, आंतरिक ऋण, बैठक, सदस्य पासबुक, पंचसूत्र स्कोर और रिपोर्ट एक जगह मिलती हैं।
इसकी कीमत क्या है?
SHG, VO और CLF के लिए ₹300 प्रति माह या ₹3,000 प्रति वर्ष (festival offer 15 Nov तक; regular ₹500/माह या ₹5,000/वर्ष)। 7 दिन का फ्री ट्रायल मिलता है।
क्या सदस्य अपना हिसाब देख सकते हैं?
हां। समूह चाहे तो सदस्य अपने मोबाइल नंबर और आधार के अंतिम 4 अंकों से केवल देखने वाला (view-only) लॉगिन कर सकती हैं, ताकि पारदर्शिता रहे। वे कुछ बदल नहीं सकतीं।
क्या पूरा आधार नंबर डालना पड़ता है?
नहीं। हम केवल आधार के अंतिम 4 अंक लेते हैं, पूरा आधार नंबर कभी नहीं मांगते।
क्या मीटिंग की फोटो या PDF रख सकते हैं?
हां। हर बैठक के साथ फोटो या PDF जोड़ सकते हैं। सॉफ्टवेयर उससे एक सारांश बना देता है, पर यह सारांश गलत हो सकता है, इसलिए हमेशा मूल दस्तावेज़ से मिलाकर देखें।
क्या यह फोन पर चलता है?
हां, यह मोबाइल पर आसानी से चलता है और होम स्क्रीन पर ऐप की तरह जोड़ा जा सकता है। पूरा इंटरफ़ेस हिंदी में है।
क्या डेटा सुरक्षित है और निकाल सकते हैं?
डेटा भारत में स्थित सर्वर पर रखा जाता है, हर संस्था का लॉगिन अलग होता है और आप अपना डेटा Excel/CSV में निकाल सकते हैं। विवरण के लिए Privacy Policy और Terms देखें।